Rajasthan GNM Form Date 2024: राजस्थान जीएनएम नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है । चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा Rajasthan GNM Form 2024-25 जारी कर दिए गए हैं। राजस्थान जीएनएम एडमिशन 2024 के नोटिफिकेशन के अनुसार राजस्थान जीएनएम प्रवेश फार्म 27 दिसंबर से शुरू कर दिए जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2025 तक है।
राजस्थान जीएनएम पाठ्यक्रम 2024 25 में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पूर्व राजस्थान जीएनएम के लिए योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, गवर्नमेंट और प्राइवेट कॉलेज फीस, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क आदि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को यहां देख सकते हैं।
Rajasthan GNM Form Date 2024 Highlight
Course Name | General Nursing and Midwifery (GNM) |
Department | Department of Health and Family Welfare |
Course Duration | 3 Year (+6 Month Internship) |
Admission Process | Merit Based |
Admission Mode | Online |
Session | 2024-25 |
Application Form Start | 27 December 2024 |
Official Website | rajgnm2024.in |
Rajasthan GNM Form Date 2024 Latest Update
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के ओर से राजस्थान जीएनएम प्रवेश 2024 25 का नोटिफिकेशन 20 दिसंबर 2024 को जारी कर दिया गया है। राजस्थान जीएनएम पाठ्यक्रम हेतु प्राइवेट और गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए 27 दिसंबर 2024 सुबह 10:00 बजे से आवेदन शुरू कर दिए जाएंगे। राजस्थान जीएनएम फॉर्म भरने की लास्ट डेट 10 जनवरी 2025 है। आवेदन करने हेतु अभ्यर्थियों को की योग्यताएं निम्न प्रकार से हैं।
Rajasthan GNM Admission Process
राजस्थान जीएनएम पाठ्यक्रम में प्रवेश मेरिट के आधार पर किया जाएगा जिसमें सबसे पहले राजस्थान जीएनएम एप्लीकेशन फॉर्म भरे जाएंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और उनकी वरीयता के आधार पर कॉलेज आवंटित किए जाएंगे।
NOTE: राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार सभी सरकारी और प्राइवेट कॉलेज में महिला व पुरुष अभ्यर्थियों के प्रवेश का अनुपात 80:20 होगा। किसी कैटेगरी में महिला अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने पर उसे वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
राजस्थान जीएनएम पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए शैक्षणिक योग्यता
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर अथवा इसके समकक्ष मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जीव विज्ञान (फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी) विषय के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। जीव विज्ञान, एग्रीकल्चर, कॉमर्स, आर्ट्स आदि विषय के अभ्यर्थी भी राजस्थान जीएनएम के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Rajasthan GNM Admission 2024 Age Limit
राजस्थान जीएनएम के लिए आवेदन करने हेतु पुरुष अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 17 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए जबकि महिला अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 17 वर्ष एवं अधिकतम आयु 34 वर्ष निर्धारित की गई है। इसमें आयोग की गणना 31 दिसंबर 2024 को आधार मानकर की जाएगी।
Gender | Minimum Age | Maximum Age |
---|---|---|
Male | 17 Year | 28 Year |
Femal | 17 Year | 34 Year |
इसके अलावा SC/ ST/ OBC कैटिगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है। विभागीय कोटे में प्रवेश हेतु स्थाई क्रम में अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 35 वर्ष होगी किंतु स्थाई महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होगी।
Rajasthan GNM Government College Fees
राजस्थान जीएनएम गवर्नमेंट कॉलेज की फीस Boys GEN, OBC, Creamy Layer Candidates के लिए ₹10500 प्रतिवर्ष जबकि SC ST MBC EWS Non Creamy Layer OBC और Female Candidates के लिए ₹4200 प्रतिवर्ष है।
Rajasthan GNM Private College Fees
राजस्थान जीएनएम प्राइवेट कॉलेज की फीस ₹66,000 प्रतिवर्ष है। यदि प्रवेश के समय किसी विद्यार्थी से निर्धारित फीस ₹66,000 प्रतिवर्ष से अधिक फीस की मांग करें तो राजस्थान चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कार्यालय में संपर्क करें।
Rajasthan GNM Application Form Fees
राजस्थान जीएनएम प्रवेश फॉर्म भरने के लिए Gen, OBC, EBC, EWS के अभ्यर्थियों को 220 रुपए तथा SC, ST के अभ्यर्थियों को 110 रुपए का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
Category | Application Fees |
---|---|
Gen, OBC, EBC, EWS | 220 Rs. |
SC, ST | 110 Rs. |
Rajasthan GNM Notification Important Links
GNM Admission 2024 Notification | Click Here |
Apply Now | Link Active |
Raj GNM More Information | Click Here |
Rajasthan Raj GNM Admission 2024, FAQs
Q.1 राजस्थान जीएनएम ऐडमिशन फॉर्म कब से भरे जाएंगे?
Ans. राजस्थान जनरल एडमिशन फॉर्म 27 दिसंबर 2024 सुबह 10:00 बजे से शुरू कर दिए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 27 दिसंबर 2024 से ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म जमा कर सकते हैं।
Q.2 राजस्थान जीएनएम ऐडमिशन फॉर्म लास्ट डेट क्या है?
Ans. राजस्थान जीएनएम फॉर्म भरने की लास्ट डेट 10 जनवरी 2025 है।
Sir aadhar card me dob me carepsion kraya h koi problem to nhi aayege
DOB Same Honi Chahiye Sabhi Documents Mai.