Chaturth Shreni Karmchari Bharti Syllabus 2025: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती लिखित परीक्षा के लिए तैयारी करने हेतु सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा का आयोजन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 52453 पदों पर किया जाएगा।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 18 सितंबर से लेकर 23 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। जो भी उम्मीदवार राजस्थान फोर्थ ग्रेड की तैयारी शुरू करना चाहता है वह यहां दिए गए नए पाठ्यक्रम के आधार पर अपने तैयारी शुरू कर सकते हैं। आप यहां से Rajasthan Group D Syllabus 2025 और परीक्षा पैटर्न की संपूर्ण जानकारी देख और पाठ्यक्रम की पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते है।
Chaturth Shreni Karmchari Bharti Syllabus 2025 Highlight
Name of Recruitment | Rajasthan Chaturth Shreni Karmchari (Group D) |
Recruitment Board | Rajasthan Staff Selection Board, Jaipur |
Article | Chaturth Shreni Karmchari Bharti 2024 syllabus |
Total Post | 52,453 Post |
Exam Mode | Offline |
Exam Date | 18 to 23 September 2025 |
Negative Marking | 1/3 |
Official Website | rsmssb.rajasthan.gov.in |
Chaturth Shreni Karmchari Syllabus Pdf in Hindi
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 52,453 पदों पर लिखित परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर से 23 सितंबर 2025 तक ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा जिसमें लाखों उम्मीदवार शामिल होने जा रहे हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा तैयारी करने के साथ-साथ राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा बनाए गए नए नियमों का ध्यान रखना होगा।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा में राजस्थान का सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित और सामान्य विज्ञान सहित विभिन्न विषय कुल से 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। 4th ग्रेड के नए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के अनुसार परीक्षा में 10% से अधिक गोले खाली छोड़ने पर अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
Rajasthan 4th Grade Exam Pattern 2025
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा पैटर्न में प्रकार से हैं-
Subject | Marks |
---|---|
सामान्य हिंदी | 30 |
सामान्य अंग्रेजी | 15 |
सामान्य ज्ञान:- – भूगोल – इतिहास, कला एवं संस्कृति (राजस्थान), – भारतीय संविधान एवं राजस्थान राज्य के विशेष सन्दर्भ में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था, – सामान्य विज्ञान, – सम-सामयिक घटनाएं, – बेसिक कम्प्यूटर | 50 |
सामान्य गणित | 25 |
Total | 120 |
- यह वस्तुनिष्ठ प्रकार का प्रश्न पत्र होगा।
- उक्त प्रश्न पत्र का स्तर माध्यमिक परीक्षा के समान होगा।
- परीक्षा में प्रश्नों की संख्या: 120 होगी।
- परीक्षा में अधिकतम अंक: 200 होंगे।
- सभी प्रश्नों के लिए समान अंक दिए जायेंगे।
- पेपर को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जायेगा।
- नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा।
Chaturth Shreni Karmchari Syllabus Rajasthan 2025
यहां दिया गया चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पाठ्यक्रम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा जारी किया गया नया पाठ्यक्रम पर ही आधारित है। अभ्यर्थी इस पाठ्यक्रम के आधार पर अपनी तैयारी कर सकते हैं। राजस्थान फोर्थ ग्रेड सिलेबस निम्न प्रकार से हैं-
सामान्य हिंदी (General Hindi)
- संज्ञा एवं सर्वनाम।
- संधि अर्थ, प्रकार एवं संधि-विच्छेद।
- तत्सम तद्भव।
- शब्द शुद्धि।
- अंग्रेजी के पारिभाषिक (तकनीकी) शब्दों के समानार्थक हिन्दी शब्द।
- उपसर्ग एवं प्रत्यय।
- देशज एवं विदेशी शब्द।
- क्रिया एवं विशेषण।
- वाक्यांश के लिए एक शब्द।
- मुहावरे एवं लोकोक्ति।
- वाक्य शुद्धि (वर्तनी सम्बन्धित अशुद्धि को छोड़कर वाक्य से सम्बन्धित अशुद्धियों)।
- काल के प्रकार (भेद)।
- पर्यायवाची एवं विलोम शब्द।
- कार्यालयी पत्रों से संबंधित ज्ञान (यथा कार्यालय पत्र, कार्यालय आदेश, अधिसूचना, विज्ञप्ति, ज्ञापन, परिपत्र, निविदा एवं अर्द्धशासकीय पत्र इत्यादि)।
सामान्य अंग्रेजी (General English)
- Tenses / Sequence of Tenses,
- Voice: Active and Passive,
- Narration: Direct and Indirect,
- Transformation of Sentences: Assertive to Negative, Interrogative, Exclamatory and Vice-Versa,
- Correction of sentences,
- words wrongly used,
- Use of articles and determiners, prepositions, punctuation,
- Translations of Simple (Ordinary/Common) Sentences from Hindi to English and Vice-Versa, Glossary of official, Technical Terms (with their Hindi Versions).
सामान्य ज्ञान
सामान्य विज्ञान :- भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन, धातु, अधातु एवं प्रमुख यौगिक, प्रकाश का परावर्तन एवं नियम, आनुवांशिकी से संबंधित सामान्य शब्दावली, मानव शरीर संरचना, अंग तंत्र, प्रमुख मानव रोग, कारक एवं निदान, अपशिष्ट प्रबंधन
राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति :- ऐतिहासिक घटनाएँ, स्वतंत्रता आन्दोलन, एकीकरण, महत्वपूर्ण व्यक्तित्व, भाषा एवं साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक जीवन, वेशभूषा, वाद्य यंत्र, लोक देवता, लोक साहित्य, बोलियाँ, मेले और त्यौहार, आभूषण, लोक कलाएं, वास्तुकला, लोक संगीत, नृत्य, रंगमंच, पर्यटन स्थल व स्मारक, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक दृष्टि से राजस्थान की हस्तियाँ इत्यादि।
भारतीय संविधान एवं राजस्थान राज्य के विशेष सन्दर्भ में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था :- संविधान का परिचय एवं आधारभूत लक्षण, राज्य शासन एवं राजनीति रू राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल, विधानसभा तथा न्यायपालिका, राज्य का प्रशासनिक ढांचा मुख्य सचिव, जिला प्रशासन (सामान्य प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन), जिला स्तर पर न्यायिक ढांचा, सूचना का अधिकार अधिनियम इत्यादि ।
प्रमुख सम-सामयिक :- घटनाएं खेल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक, पारिस्थितिकी संबंधी एवं तकनीकी क्षेत्र से संबंधी मुद्दे इत्यादि। राज्य एवं राष्ट्रीय मुद्दे, प्रसिद्ध व्यक्तित्व, राज्य एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं नीति इत्यादि।
भूगोल :- राजस्थानः- स्थिति, विस्तार, भौतिक स्वरूप एवं भौतिक विभाजन, मृदा, प्राकृतिक वनस्पतियां व वन सरंक्षण, जलवायु, जल संसाधन, अपवाह तंत्र व झीलें, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ, जनसंख्या आकार, वृद्धि, वितरण, घनत्व, लिंगानुपात एवं साक्षरता, राजस्थान का परिवहन व राज्य मार्ग, आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन इत्यादि।
कंप्यूटर:- कंप्यूटर सिस्टम का अवलोकन हार्डवेयर डिवाइस, सॉफ्टवेयर ऑपरेटिंग सिस्टम और एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर इत्यादि। कार्यालय अनुप्रयोगों का अवलोकन – एमएस वर्ड, एमएस एक्सल, एमएस पॉवर पॉईट, इंटरनेट, ईमेल इत्यादि।
गणित
- अनुपात-समानुपात (ratio-proportion)
- साझा (partnership)
- लाभ-हानि (profit-loss)
- समय एवं कार्य (time and work)
- समय (time)
- औसत (average)
- महत्तम समापवर्तक एवं लघुत्तम समापवर्तय (HCM & LCM)
- ऑकडों का चित्रों द्वारा निरूपण इत्यादि।
- प्रतिशत (percentage)
- चक्रवृद्धि ब्याज (compound interest)
- साधारण व्याज (simple interest)
- चाल एंव दूरी (speed and distance)
Rajasthan Chaturth Shreni Karmchari Syllabus PDF
FAQ,s
Q.1 राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा कब होगी?
Ans. राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 8 सितंबर से लेकर 23 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।
Q.2 राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड?
Ans. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का पाठ्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।